फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   delhi police honoured ashish labana with bravery award.

हिमाचली गबरू को दिल्ली पुलिस ने दिया बहादुरी अवार्ड

Sun, 10 Jan 2016 12:22 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
delhi police honoured ashish labana with bravery award.

हिमाचल के गबरू को दिल्ली पुलिस ने बहादुरी अवार्ड दिया है। यह पुरस्कार सिरमौर जिले की कोलर पंचायत के आशीष कोलाष लबाणा को मिला है। उन्होंने सितंबर 2015 में लूट की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों में से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके लिए उन्हें दिल्ली पुलिस ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम राशि दी है।

विज्ञापन


पांवटा के कोलर पंचायत निवासी आशीष कोलाष लबाणा (24) दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहते हैं। वह बैंकिंग और एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वह 4 सितंबर, 2015 को अपने दो दोस्तों के साथ ऑटो में जा रहे थे। इस बीच 3 बदमाशों ने उन्हें घेरकर लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आशीष (24) ने इन बदमाशों के साथ जमकर मुकाबला किया। घबराकर बदमाश भागने लगे, लेकिन आशीष ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की पहचान कुख्यात पंकज के रूप में की, जो अंतरराज्यीय गिरोह चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर बनाया था ‘जागते रहे’ ग्रुप

delhi police honoured ashish labana with bravery award.

आरोपी के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में ही 20 से अधिक मामले दर्ज थे। इनमें लूट समेत कई संगीन मामले शामिल थे। कोलर निवासी आशीष के पापा कंवर सिंह वन विभाग तथा मां सुरेश कुमारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। अमर उजाला से बातचीत में आशीष लबाणा ने कहा कि युवाओं ने ‘जागते रहो’ नामक एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था।

इसमें शामिल सदस्य पुलिस को अपराधी पकड़वाने में मदद करते थे। वह भी इस ग्रुप के सदस्य बने। दिल्ली में लूट की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ने के बाद पता चला कि वह एक कुख्यात अपराधी था। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नॉर्दन रेंज दिल्ली ने

उन्हें बहादुरी के लिए प्रशस्ति पत्र और 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी है। छोटे भाई हिमांशु ने अपने भाई को मिलने वाला पुरस्कार प्राप्त किया। आशीष ने इस सम्मान को प्रदेशवासियों और परिजनों को समर्पित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed