फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi made Kangra block a coronavirus hotspot, five infected in six days

दिल्ली ने कांगड़ा ब्लॉक को बना दिया कोरोना हॉटस्पॉट, छह दिन में पांच संक्रमित

Tue, 12 May 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 May 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi made Kangra block a coronavirus hotspot, five infected in six days
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से वापस अपने घर लौटे लोगों ने कांगड़ा ब्लॉक को हॉटस्पॉट बना दिया है। सिर्फ कांगड़ा विकास खंड में ही पिछले छह दिन में कोरोना के पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक सगे भाई-बहन शामिल हैं। आठ मई के बाद लगातार प्रतिदिन एक-एक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। पहला मामला छह मई को जमानाबाद पंचायत में आया था। एक ही ब्लॉक से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज आने से सरकार और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। पांच मरीजों में से चार दिल्ली से लौटे हैं, जबकि एक युवती दिल्ली से लौटे अपने भाई के संपर्क में आने से पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


कंटेनटमेंट जोन में एक ही ब्लॉक, दस हजार से अधिक आबादी
विकास खंड कांगड़ा से पांचवां कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के बाद लगभग दस हजार से अधिक आबादी कंटेनमेंट जोन में आ गई है। यहां पॉजिटिव केस आने के दिन से 14 दिन तक किसी भी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। कांगड़ा ब्लॉक का जमानाबाद, तरखानकड़ और चकबन घीण पंचायत का वार्ड नंबर-दो और अब कुलथी पंचायत के चौंधा गांव भी इसमें जुड़ गया है। बफर जोन में भी आठ से दस से 12 हजार तक की जनसंख्या है।
विज्ञापन


कांगड़ा उपमंडल से ही था पहला मरीज
जिले में ही कोरोना पॉजिटिव दो मामले सामने आए थे। इनमें भी एक कांगड़ा ब्लॉक का व्यक्ति था। 19 मार्च को दिनेश कुमार का सैंपल लिया था। 20 को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। टांडा अस्पताल में उपचार के बाद दिनेश कुमार ठीक होकर स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed