फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi girl died after being hit by a stone falling from a hill during Manimahesh Yatra

Chamba: मणिमहेश यात्रा पर जा रही दिल्ली की युवती की रास्ते में मौत, पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुआ हादसा

Tue, 30 Aug 2022 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Aug 2022 06:11 PM IST
सार

 प्रदेश में पवित्र मणिहेश यात्रा पर आई न्यू दिल्ली निवासी एक 19 वर्षीय युवती की पत्थर लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान दामिनी पुत्री गुरमीत सिंह मेहता निवासी वाई4सी बोध बिहार फ्लेट नंबर-3 न्यू दिल्ली के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Delhi girl died after being hit by a stone falling from a hill during Manimahesh Yatra
युवती की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जा रही 19 वर्षीय युवती की मंगलवार को पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान दामिनी पुत्री गुरमीत सिंह मेहता निवासी वाई4सी बोध विहार फ्लैट नंबर 3 नई दिल्ली के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद युवती को रेस्क्यू टीम की मदद से परिवार वालों ने सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत करार दे दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


एसडीएम भरमौर असीम सूद ने बताया कि युवती अपने परिवार वालों के साथ हड़सर से दुनाली की ओर जा रही थी। अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर लगने से दामिनी घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अब तक विभिन्न कारणों से सात श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हो चुकी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed