फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   delhi deputy cm manish sisodia statement on three party workers joins BJP in himachal pradesh

केजरीवाल बोले- हिमाचल में ईमानदारी से काम किया होता तो दूसरों के पांव पड़ने की जरूरत न होती

Sat, 09 Apr 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Apr 2022 06:19 PM IST
सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप को शिकायतें मिली थी कि वह व्यक्ति महिलाओं के खिलाफ उल्टी सीधी बातें करता था। उसकी रिकॉर्डिंग भी है। आप उसे शनिवार को निकालने वाली थी।

विज्ञापन
delhi deputy cm manish sisodia statement on three party workers joins BJP in himachal pradesh
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा महासचिव सिद्धार्थन ने कहा कि हिमाचल में आप पर झाडू चल गई है। इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पर लोगों को भरोसा है। हिमाचल में ईमानदार, देशभक्त सरकार बनेगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह (भाजपा) लोग मुझसे नहीं, जनता से डरते हैं।

विज्ञापन


भाजपा वालो अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना खौफ न होता। मुख्यमंत्री बदलने की योजना बनाने की नौबत भी न आती। दूसरी पार्टियों के दागियों के पांव पड़ने की जरूरत न पड़ती।
विज्ञापन


महिलाओं से हरकतों के आरोप में जिसे निकाल रहे थे, उसे भाजपा ने किया शामिल : सिसोदिया
हिमाचल के आप के नेताओं के पाला बदलने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिस प्रदेशाध्यक्ष को महिलाओं से गलत हरकत के आरोप में आप निकालने जा रही थी, उसे रात 12 बजे भाजपा में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि आप को शिकायतें मिली थी कि वह व्यक्ति महिलाओं के खिलाफ उल्टी सीधी बातें करता था। उसकी रिकॉर्डिंग भी है। आप उसे शनिवार को निकालने वाली थी। हमें खुशी है कि भाजपा असली चाल चरित्र पर चल रही है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed