फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delegation of New Pension Scheme Employees Federation met Priyanka Gandhi in Shimla, expressed gratitude for

OPS: शिमला में प्रियंका गांधी से मिला एनपीएस कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, ओपीएस बहाली के लिए जताया आभार

Sat, 13 May 2023 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 May 2023 07:59 PM IST
सार

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी क्रमिक अनशन के दौरान सोलन में आई थीं और उन्होंने प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की गारंटी कर्मचारियों को दी थी। इ

विज्ञापन
Delegation of New Pension Scheme Employees Federation met Priyanka Gandhi in Shimla, expressed gratitude for
एनपीएस कर्मचारी महासंघ प्रियंका गांधी से मिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शिमला में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भेंट की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी क्रमिक अनशन के दौरान सोलन में आई थीं और उन्होंने प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की गारंटी कर्मचारियों को दी थी। इसके उन्होंने जनसभा में भी अपने संबोधन में कर्मचारियों को  प्रदेश की पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए  प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया। पुरानी पेंशन बहाली को पहली गारंटी के रूप में रखने के लिए गांधी ने कर्मचारियों से जो वादा किया था उसे सुखविंद्र सिंह सुक्खू  के नेतृत्व मेंसरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में पूरा किया।

विज्ञापन


कहा कि कर्मचारी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। इस मौके पर संगठन महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ, जिला कांगड़ा अध्यक्ष राजेंद्र मिन्हास, जिला चंबा अध्यक्ष सुनील जरियाल, जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा, जिला हमीरपुर अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष सफी मोहम्मद, राज्य उपाध्यक्ष उत्तमचंद, जिला चंबा महासचिव विजय, जिला कांगड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष, राज्य मुख्य प्रवक्ता अनिरुद्ध गुलेरिया, राज्य अतिरिक्त महासचिव अंकुर शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष अजय राणा, अमर, जयकिशन, राजूराम शर्मा, रामलाल सूर्या, उमेश राणा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed