फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DElEd entrance exam on June 10, Board of School Education will take Tet from 18, dates released

HPBOSE: 10 जून को डीएलएड की प्रवेश परीक्षा, 18 से टेट लेगा स्कूल शिक्षा बोर्ड, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 23 Feb 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 08:09 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 जून को डीएलएड सीईटी  के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके अलावा वर्ष में दो बार ली जाने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए भी शिक्षा बोर्ड ने तिथियां घोषित कर दी हैं। 

विज्ञापन
DElEd entrance exam on June 10, Board of School Education will take Tet from 18, dates released
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 जून को डीएलएड सीईटी  के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके अलावा वर्ष में दो बार ली जाने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए भी शिक्षा बोर्ड ने तिथियां घोषित कर दी हैं। पहला टेट 18 जून से 2 जुलाई, जबकि दूसरा टेट 26 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड वर्ष एक बार डीएलएड की प्रवेश परीक्षा और दो बार अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाता है। इसके लिए बोर्ड ने अभी से ही तिथियां निर्धारित कर दी हैं। उन्होंने बताया कि इस शेड्यूल को जारी करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश स्तर के अन्य विभागीय भर्ती एवं प्रवेश परीक्षा लेने वाले विभागों की ओर से निर्धारित परीक्षा तिथियों का बोर्ड की ओर से ली जाने वाली परीक्षाओं के साथ टकराव की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा डीएलएड-2023 के लिए ली जाने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को 10 जून को होगा।

विज्ञापन


कब होगी कौन सी परीक्षा
एलएड-सीईटी-2023 10 जून
जेबीटी टेट-जून 2023 18 जून (सुबह)
शास्त्री टेट 18 जून (सांय )
टीजीटी नॉन मेडिकल 25 जून (सुबह) भाषा शिक्षक 25 जून (सायं )
टीजीटी आर्ट्स 29 जून (सुबह)
टीजीटी मेडिकल 29 जून (सांय )
पंजाबी दो जुलाई (सुबह) उर्दू दो जुलाई (सायं )
जेबीटी टेट नवंबर-2023 26 नवंबर (सुबह)
शास्त्री 26 नवंबर (सायं )
टीजीटी नॉन मेडिकल 27 नवंबर (सुबह) भाषा शिक्षक 27 नवंबर (सांय )
टीजीटी आर्ट्स तीन दिसंबर (सुबह)
टीजीटी मेडिकल तीन दिसंबर (सांय )
पंजाबी नौ दिसंबर (सुबह) उर्दू नौ दिसंबर (सांय )

डीएलएड और टेट के लिए मई और नवंबर में करना होगा आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि जून में होने वाले डीएलएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पहली मई, जबकि जून में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 15 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं नवंबर माह में होने वाले टेट के लिए अभ्यर्थी पहली नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जेबीटी टेट के संबंध में न्यायालय में लंबित मामलों की स्थिति में न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed