फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   defence minister rajnath singh virtually inaugurate two bridges

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया वर्चुअल उद्घाटन, दो पुल देश को समर्पित

Mon, 12 Oct 2020 07:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
defence minister rajnath singh virtually inaugurate two bridges
- फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से उद्घाटन की राह देख रहे सामरिक महत्व के मनाली के पलचान और लाहौल के दारचा पुल का आखिरकार सोमवार को लोकार्पण हो गया। मनाली-लेह मार्ग पर बने दोनों पुल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को देश को समर्पित किए। उन्होंने दिल्ली से वर्चुअल उद्घाटन कर देश भर के करीब 43 पुलों का उद्घाटन किया है। इस दौरान शिमला से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी जुड़े रहे।

विज्ञापन


दोनों पुलों का लाभ जहां भारतीय सेना को मिलेगा, वहीं पर्यटकों के साथ दर्जन भर से अधिक गांवों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इन दोनों पुलों का निर्माण बीआरओ ने किया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की तोद घाटी के सामरिक मार्ग पर बना दारचा पुल प्रदेश का सबसे लंबा 360 मीटर पुल है।
विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग के बाद दारचा पुल भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। करीब 34 करोड़ से बने इस पुल को बीआरओ ने रिकॉर्ड समय पर तैयार किया है। वहीं, मनाली के पलचान में बने पुल से भी स्थानीय लोगों के साथ सेना व सैैैलानियों को फायदा होगा। बीआरओ के कमांडर उमा शंकर ने कहा कि पुलों से सेना, सैलानियों और स्थानीय लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed