{"_id":"5fa000e58ebc3e9bcd438298","slug":"defamation-notice-to-himachal-vidhan-sabha-upadhyaksh-hansraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के खिलाफ आपराधिक मानहानि की याचिकाएं दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के खिलाफ आपराधिक मानहानि की याचिकाएं दाखिल
Mon, 02 Nov 2020 10:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह के भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ सीजेएम न्यायालय चंबा में आपराधिक मानहानि की याचिकाएं दाखिल की गई हैं। मानहानि बावत धारा 80 सीपीसी के अंतर्गत 29-29 लाख के दो माह के नोटिस भी दिए गए हैं। ये याचिकाएं अधिवक्ताओं के खिलाफ झूठी टिप्पणी और अपशब्द कहने पर दाखिल की गई हैं।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चंबा ने हंसराज से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा था, जिसकी मियाद पूरी होने के बाद ये याचिकाएं दायर की गई हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सांविधानिक पद पर आसीन होकर हंसराज की ऐसी टिप्पणी चिंतनीय है। हंसराज ने चंबा के दो अधिवक्ताओं को न्यायालय में प्रैक्टिस छोड़कर राजनीति करने की सलाह दी थी। मल्होत्रा ने बताया कि एक अधिवक्ता प्रैक्टिस के साथ-साथ चुनाव लड़ सकता है। विधायक तक बनने के बाद भी वह प्रैक्टिस कर सकता है।
विज्ञापन
तंज कसते हुए कहा कि चुराह केवल भंजराडू या तीसा तक सीमित नहीं है। राजवंश के दौरान चुराह बजारत हुआ करता था। अधिवक्ता नरेश रावत और जय सिंह भी चुराह विधानसभा के स्थायी निवासी हैं। ऐसे में वे चुराही ही हुए। उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन चंबा विधानसभा उपाध्यक्ष की टिप्पणी व अभद्र शब्दों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश बार एसोसिएशन और राष्ट्रीय बार एसोसिएशन में भी जा सकती है।
विज्ञापन