फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   deepak murder case in nasha mukti kendra nalagarh himachal pradesh

नालागढ़: नशा करने का शक होने पर चार लोगों ने की थी दीपक की पिटाई, रास्ते में हुई मौत

Wed, 07 Dec 2022 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Dec 2022 07:37 PM IST
सार

नशा केंद्र में तैनात चार लोगों को शक हुआ कि दीपक कहीं से नशा करके आया है, जिस पर इन लोगों ने उसे कई प्रकार की यातनाएं दीं। उससे परेड तक करवाई। उसके साथ-साथ लाठियों और चप्पलों से मारपीट की।

विज्ञापन
deepak murder case in nasha mukti kendra nalagarh  himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यू नालागढ़ स्थित नशा निवारण केंद्र में भर्ती युवक की हत्या चार लोगों ने मिलकर की। ये चारों लोग भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हैं। काफी समय होने के बाद इन चारों लोगों के व्यवहार में सुधार आने पर नशा केंद्र में उन्हें कुछ जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। वह खाना वितरण और नए लोगों के व्यवहार पर नजर रखते थे। दावा किया जा रहा है कि दीपक की नशा करने के शक पर पहले परेड करवाई और उसके बाद उसके कपड़े खोल कर लाठियों से पिटाई की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं।

विज्ञापन


जिनकी तलाश जारी है और जल्दी ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार नालागढ़ के दीपक कुमार पर नशा केंद्र में तैनात चार लोगों को शक हुआ कि दीपक कहीं से नशा करके आया है, जिस पर इन लोगों ने उसे कई प्रकार की यातनाएं दीं। उससे परेड तक करवाई। उसके साथ-साथ लाठियों और चप्पलों से मारपीट की।
विज्ञापन


इस बीच दीपक की हालत बिगड़ गई। इससे यह लोग डर गए और उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाने के बजाय सीधा उपचार के लिए पीजीआई ले गए थे, लेकिन दीपक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या करने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के आनंदपुर साहिब के हरदीप सिंह और नालागढ़ के खेड़ा निवासी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed