{"_id":"63d2335be7e46b04db1021cc","slug":"deepak-mattu-of-mandi-will-teach-the-nuances-of-music-in-dubai-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दुबई में संगीत की बारीकियां सिखाएंगे मंडी के दीपक मट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दुबई में संगीत की बारीकियां सिखाएंगे मंडी के दीपक मट्टू
Thu, 26 Jan 2023 01:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:31 PM IST
सार
प्रदेश के मंडी शहर के प्रसिद्ध कलाकार और संगीत गुरू दीपक मट्टू दुबई में संगीत की बारीकियां सिखाएंगे। वह दुबई में अपने शिष्यों को संगीत सिखाने के लिए 26 जनवरी को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मंडी के दीपक मट्टू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के प्रसिद्ध कलाकार और संगीत गुरू दीपक मट्टू दुबई में संगीत की बारीकियां सिखाएंगे। वह दुबई में अपने शिष्यों को संगीत सिखाने के लिए 26 जनवरी को पहुंच रहे हैं। वह वहां शिष्यों को पहाड़ी फोक, ठुमरी और गजल के टिप्स देंगे। तबला, हारमोनियम और ड्रम वादन की शिक्षा भी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दीपक मंगलवार को दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। दुबई में उनके ऑनलाइन शिष्य बने हैं, जिन्हें वह संगीत सिखाएंगे।
विज्ञापन
दीपक मट्टू पिछले 15 वर्षों से मंडी शहर में अकादमी भी चला रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं शुरू की। यूट्यूब पर देश सहित दुबई में भी उनके शिष्यों की संख्या बढ़ रहीहै। दीपक ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दौरान वह दुबई में भी अकादमी खोलेंगे और वहां पर ऑनलाइन माध्यम से ही शिक्षा दी जाएगी। दीपक अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु दीपक गौतम, पंडित बालकृष्ण शर्मा, जितेंद्र मोदगिल, पंडित देवकी नंदन गौतम और संगीतज्ञ प्रो. शुक्ला शर्मा को दिया है।
विज्ञापन