फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   decline in production of BBN industry due to fall in supply chain

सप्लाई चेन गिरने से बीबीएन के उद्योगों में गिर गया उत्पादन

Thu, 10 Jun 2021 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर ओमपाल सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Jun 2021 10:48 AM IST
सार

उद्योगों को जो कच्चा माल आज मिलना था वह एक सप्ताह बाद मिल रहा है। इससे उत्पादन भी देरी से हो रहा है। बाजार बंद होने से मांग उतनी नहीं रही है। बीबीएन में कच्चा माल अधिकांश बाहरी रायों से आता है।

विज्ञापन
decline in production of BBN industry due to fall in supply chain
उद्योग- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट आई है। उत्पादन कम होने ट्रक यूनियन को भी माल कम मिल रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पर पड़ा है। यहां पर पहले 22 सौ ट्रक प्रतिदिन माल तैयार हो कर निकलता था, जो घटकर अब 16 सौ ट्रक ही रह गया है। प्रतिदिन पांच सौ से छह सौ ट्रक कम माल तैयार हो रहा है।

विज्ञापन


सबसे अधिक उत्पादन में गिरावट सीमेंट उद्योग में दिखने को मिली है। लोग मकान कम बना रहे हैं। पहले बीबीएन तीन सीमेंट प्लांटों में 12 सौ ट्रक निकलते थे, लेकिन अब 8 सौ के करीब रह गए हैं। इस दूसरी लहर में उद्योगों में कामगारों की कमी नहीं रही। दस से पंद्रह फीसदी कामगार कम रहे लेकिन इससे उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा। अगर यहां का उद्योग जगत प्रभावित हुआ है तो सप्लाई चेन से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के बाद मिल रहा कच्चा माल
उद्योगों को जो कच्चा माल आज मिलना था वह एक सप्ताह बाद मिल रहा है। इससे उत्पादन भी देरी से हो रहा है। बाजार बंद होने से मांग उतनी नहीं रही है। बीबीएन में कच्चा माल अधिकांश बाहरी रायों से आता है। कोरोना के चलते लॉक डाउन व अन्य समस्याओं के चलते समय पर उद्योगपतियों को सप्लाई नहीं मिल रही है। सीआईआईए के हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने बताया कि सप्लाई चेन प्रभावित होने से उद्योग जगत में उत्पादन में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पीछे से सप्लाई देरी से आ रही तो माल भी देरी से बन रहा है। इसी गैप के चलते उत्पादन में गिरावट आई है। प्रदेश सरकार के सहयोग के चलते इस साल उद्योगपतियों को कामगारों की कमी नहीं रही। इस महामारी के दौरान भी सभी उद्योगों में कामगार आते रहे। उन्होंने जुलाई से उद्योग जगत को पटरी पर आने की उम्मीद जताई है।


नालागढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान विद्यारतन चौधरी ने बताया कि कोरोना की मार यूनियन पर भी पड़ी है। करीब पांच सौ ट्रक माल हर रोज कम मिलने से ट्रकों को कम माल मिल रही है। जिन ट्रकों को चार दिन में बारी आती थी अब एक सप्ताह से अधिक समय लग रहा है। नालागढ़ के सीमेंट उद्योग में उत्पादन में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed