फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision will be taken today on regularization of thousands of employees in Himachal

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों के नियमितीकरण पर आज होगा फैसला

Thu, 30 Sep 2021 01:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 01:06 PM IST
सार

वैसे तो यह प्रक्रिया हर साल अपनाई जाती है, लेकिन उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब विभाग इस पर फैसला लेगा कि इस सूची को जारी करने के लिए सीईओ कार्यालय से अनुमति ली जाए या नहीं। 

विज्ञापन
Decision will be taken today on regularization of thousands of employees in Himachal
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर को तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण पर गुरुवार को फैसला होगा। वैसे तो यह प्रक्रिया हर साल अपनाई जाती है, लेकिन उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब विभाग इस पर फैसला लेगा कि इस सूची को जारी करने के लिए सीईओ कार्यालय से अनुमति ली जाए या नहीं। फिलहाल विभिन्न विभागों ने नियमितीकरण के संबंध में कर्मचारियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।  उधर, हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती दिवाली के बाद होगी। उपचुनावों के कारण नियुक्तियां एक माह आगे सरक गई हैं।

विज्ञापन


हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते शिक्षा विभाग पांच नवंबर तक नियुक्तियां नहीं दे सकेगा। चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा और शेष चार हजार पद आवेदन आधार पर भरे जाने हैं। शिक्षा सचिव ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के उच्च और शिक्षा  निदेशालय को निर्देश बीते दिनों जारी कर दिए हैं। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल बैठक में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 के प्रावधानों के अनुसार उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के तहत शैक्षणिक संस्थानों में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के 8000 पद भरने का निर्णय लिया गया है। वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर दस नंबर होंगे। इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को दस नंबर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

 

पांच अक्तूबर को प्रस्तावित शिक्षक सम्मान समारोह टला

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर पांच अक्तूबर को आयोजित किए जाने वाले प्रदेश स्तरीय  शिक्षक समारोह को उपचुनावों के चलते टाल दिया गया है। इस समारोह में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री तैयार करने वाले राज्य स्रोत समूह के करीब 150 शिक्षकों सहित कुछ अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था। अब इस समारोह का आयोजन नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: रजामंदी पर बिना शर्त होंगे जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के तबादले, अधिसूचना जारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed