फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Decision on appointing serving teachers to CBSE schools to be taken on this day; meeting to be held at the Se

हिमाचल: सेवारत शिक्षकों को सीबीएसई स्कूलों में नियुक्ति देने पर इस दिन होगा फैसला, सचिवालय में होगी बैठक

Tue, 30 Jun 2026 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 07:27 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी 158 सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति मेरिट आधार पर होगी या नहीं, इस पर बुधवार को फैसला होगा। 

विज्ञापन
Decision on appointing serving teachers to CBSE schools to be taken on this day; meeting to be held at the Se
शिक्षक(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी 158 सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति मेरिट आधार पर होगी या नहीं, इस पर बुधवार को फैसला होगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में दो बजे सचिवालय में कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक होगी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी बैठक में शामिल होंगे। मेरिट के आधार पर स्कूलों में सेवारत शिक्षक नियुक्तियां मांग रहे हैं। 158 सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्तियां करने को शिक्षा बोर्ड के माध्यम से परीक्षा ली गई थी।

विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को लेकर शिक्षक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में योग्य और इच्छुक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं और मेरिट सूची तैयार है। प्रस्तावित योजना के तहत मेरिट के आधार पर शिक्षकों को उनकी पसंद और उपलब्धता के अनुसार सीबीएसई स्कूल आवंटित किए जाने थे। हालांकि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से पहले सरकार ने मामले की समीक्षा के लिए कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया है। समिति को नियुक्तियों के तौर-तरीकों, संभावित प्रशासनिक प्रभावों और शिक्षकों की तैनाती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार करना है। इसी कारण अंतिम फैसला समिति की सिफारिशों के बाद ही लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed