फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision in the meeting: CITU will strike in Himachal on February 23, 24

बैठक में फैसला: 23, 24 फरवरी को हिमाचल में हड़ताल करेगा सीटू

Fri, 17 Dec 2021 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Dec 2021 06:41 PM IST
सार

 महासचिव प्रेम गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार की देश, जनता, कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और राष्ट्रीय फेडरेशनों के साथ मिलकर 23 और 24 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसमें मजदूर संगठन सीटू भी शामिल होगा। 

विज्ञापन
Decision in the meeting: CITU will strike in Himachal on February 23, 24
सीटू की बैठक विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की बैठक शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव प्रेम गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार की देश, जनता, कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और राष्ट्रीय फेडरेशनों के साथ मिलकर 23 और 24 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसमें मजदूर संगठन सीटू भी शामिल होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का अनुसरण कर रही है। केंद्र सरकार ने केवल 2600 रुपये मासिक वेतन लेने वाले मिड डे मील वर्करों के वेतन में पिछले बारह वर्षों में एक भी रुपये की बढ़ोतरी नहीं की है। कोरोना काल में शानदार कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कर्मियों को हिमाचल प्रदेश में हरियाणा के मुकाबले केवल आधा वेतन दिया जा रहा है। आईसीडीएस के निजीकरण की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन


कोरोना योद्धा आशा कर्मियों का भारी शोषण किया जा रहा है। मनरेगा और निर्माण मजदूरों को हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के आर्थिक लाभों व रोजगार से वंचित किया जा रहा है। आउटसोर्स कर्मियों को बारह घंटे की ड्यूटी का मात्र तीन हजार से नौ हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। बैठक में डॉ. कश्मीर ठाकुर, प्रेम गौतम, जगत राम, रमाकांत मिश्रा, रविंद्र कुमार, सुदेश कुमारी, केवल कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, बिहारी सेवगी, अजय दुलटा, कुलदीप डोगरा, ओमदत्त शर्मा, अशोक कटोच, गुरनाम सिंह, हिमी देवी, मदन नेगी, भूप सिंह भंडारी, नरेंद्र विरुद्ध, मोहित वर्मा, नीलम जसवाल, रंजन शर्मा, गुरदास वर्मा, विजय शर्मा, बालक राम, किशोरी ढटवालिया, सुनील मेहता, दलीप सिंह, रणजीत ठाकुर, बलबीर सिंह, नीलदत्त, रिंकू राम, राम प्रकाश, पवन कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed