फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   debt on himachal, read special report.

हर हिमाचली पर इतना कर्ज की दंग रह जाएंगे आप

Thu, 18 Dec 2014 12:32 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
debt on himachal, read special report.

हिमाचल प्रदेश का हर नागरिक हजारों के कर्ज तले दबा हुआ है। जन्म लेने वाले से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक के सिर पर ऋण है। यह बोझ घटने के बजाय साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इस कर्ज पर अंकुश लगा पाने में भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारें पूरी तरह नाकाम रही हैं।

विज्ञापन


कड़वी सच्चाई यह है कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर 48 हजार रुपये का लोन चढ़ा हुआ है। पड़ोसी राज्य पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के मुकाबले यह दर अधिक है। प्रदेश सरकार के लिए इन दिनों वित्तीय प्रबंधन बेहद मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


कर्ज लेने के अलावा सरकार के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। व्यय के मुकाबले आय न होने के कारण हिमाचल प्रदेश को या तो केंद्र या फिर कर्ज के भरोसे रहना पड़ रहा है। प्रदेश में आय के साधन भी सीमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलरी पर लगता है 38 फीसदी बजट

debt on himachal, read special report.

प्रदेश की ओर से जो बजट जुटाया जाता है, उसमें सबसे अधिक 38 फीसदी बजट कर्मचारियों के वेतन पर खर्च करना पड़ता है। इसका प्रबंधन करने में ही सरकार के अफसरों के पसीने छूट जाते हैं। चाहकर भी यह खर्च कम नहीं हो पा रहा है। इसी का नतीजा है कि सरकार को लगातार कर्ज लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार नवंबर 2014 तक 34 हजार करोड़ का ऋण ले चुकी है।

पड़ोसी राज्यों में प्रति व्यक्ति कर्ज
पंजाब---------------37 हजार
हिमाचल-------------48 हजार
जम्मू- कश्मीर-------32 हजार
उत्तराखंड-------------28 हजार

प्रदेश में आय के अधिक स्रोत नहीं हैं, जबकि व्यय लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि हिमाचल में प्रति व्यक्ति कर्ज बढ़ता जा रहा है। आसपास के राज्यों में उत्तराखंड की स्थिति सबसे अच्छी है।
- डा. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव वित्त एवं कराधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed