फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   debate on NGT decision on rohtang in hp vidhansabha.

रोहतांग में 10 हजार लोगों का उजड़ा कारोबार, घिरी सरकार

Wed, 16 Mar 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 16 Mar 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
 debate on NGT decision on rohtang in hp vidhansabha.
रोहतांग में कारोबार और साहसिक गतिविधियां बंद होने से 10 हजार लोगों का कारोबार प्रभावित हुआ है।

रोहतांग में कारोबार और साहसिक गतिविधियां बंद होने से 10 हजार लोगों का कारोबार प्रभावित हुआ है। मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर ने कहा कि सरकार ने एनजीटी के समक्ष मजबूती से प्रभावितों का पक्ष नहीं रखा। लोगों को राहत देने के लिए इसी हफ्ते सुप्रीमकोर्ट जाने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने नियम 62 के तहत रोहतांग में लोगों का कारोबार चौपट होने का मामला उठाया। कहा कि घोड़ा मालिक, टैक्सी ऑपरेटर, गर्म कपड़े विक्रेता, हिमाचली वेषभूषा ड्रेस, धाटू ड्रेस आदि पर प्रतिबंध लगा है। सरकार को सहानुभूतिपूर्वक विचार कर प्रभावितों के पुनर्वास एवं मुआवजे का प्रावधान करना चाहिए। पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है, रोहतांग में सैलानियों के लिए प्रतिबंधित 10 साहसिक खेल गतिविधियां शुरू होगी या नहीं?
विज्ञापन


सोलंगनाला में प्रस्तावित रोप-वे का उदाहरण देते हुए कहा कि इसी तरह का रोप-वे पलचान से रोहतांग के बीच भी प्रस्तावित है। इसमें रेस्तरां का प्रावधान है। रोहतांग और मढ़ी में ईको फ्रेंडली मार्केट की भी पैरवी की। जयराम ने कहा कि एनजीटी ने रोहतांग के  लिए कठोर निर्णय दिया है। महेश्वर सिंह ने रोहतांग में साफ-सफाई एनजीओ को सौंपने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनजी के नैनो पार्टिकल से होता कैंसर  
महेश्वर सिंह ने कहा कि अध्ययन से पता चला है कि सीएनजी के नैनो पार्टिकल से कैंसर होता है। ऐसे में सीएनजी बसें रोहतांग के लिए पर्यावरण मित्र नहीं कहा जा सकतीं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि रोहतांग के लिए सीएनजी उपलब्ध कराना मुश्किल है। जहां तक कैंसर की बात है, लोगों के अपने-अपने विचार हैं। यह मामला एनजीटी के समक्ष रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed