फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dead body of a soldier trapped in a glacier was recovered after nine months, last rites performed with state h

किन्नौर: ग्लेशियर की चपेट में आए जवान की नौ माह बाद बरामद हुई पार्थिव देह, राजकीय सम्मान के हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 09 Jul 2024 05:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, सांगला(किन्नौर)
अमर उजाला ब्यूरो, सांगला(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2024 05:24 PM IST
सार

किन्नौर जिले की तरांडा पंचायत के शहीद रोहित नेगी(32) की पार्थिव देह 5 जुलाई को 
बरामद हुई। 

विज्ञापन
Dead body of a soldier trapped in a glacier was recovered after nine months, last rites performed with state h
शहीद का राजकीय सम्मान के हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

बीते वर्ष अक्तूबर में कारगिल में हिमखंड की चपेट में आए भारतीय सेना के जवान का नौ माह बाद शव बरामद हुआ है। किन्नौर जिले की तरांडा पंचायत के रहने वाले जवान रोहित नेगी (32) का शव 5 जुलाई को बरामद हुआ था, जिन्हें मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गई।

अक्तूबर में देश की सीमा पर जवानों को ट्रेनिंग दे रहे हवलदार ट्रेनर रोहित सहित चार जवान हिमखंड की चपेट में आ गए थे। लापता जवानों की तलाश की गई, लेकिन सर्दियों का मौसम शुरू होने के बाद कुछ समय बाद सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। बीते 28 जून को दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया और आठ दिन बाद तीन जवानों के शव बरामद हुए, जिनमें डोगरा स्कॉट के ट्रेनर हवलदार रोहित नेगी का शव भी शामिल था। रोहित के परिजन बीते नौ माह से अपने बेटे की सलामती की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन 5 जुलाई को उन्हें रोहित का शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

रोहित के परिवार में पिता अमर सिंह नेगी, माता कृष्णा देवी, पत्नी भारत लक्ष्मी नेगी (32), बेटा प्रणव (3), बेटी समायरा (7), रोहित का छोटा भाई राहुल (28) शामिल हैं। मंगलवार को किन्नौर जिले के प्रवेशद्वार चौरा में जवान रोहित का शव सुबह 8:30 बजे पहुंचा। यहां जवान के अंतिम दर्शन करने जिले भर से हजारों लोग पहुंचे थे। आठ राउंड फायर के साथ सेना, आईटीबीपी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed