{"_id":"65867ed0b26b4fd55b03ee5e","slug":"dead-body-of-a-person-found-in-the-fields-half-a-kilometer-away-from-the-house-police-started-investigation-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 23 Dec 2023 12:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:02 PM IST
सार
भराड़ी थाना के तहत गुगाल गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
खेतों में मिला व्यक्ति का शव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस भराड़ी थाना के तहत गुगाल गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुगाल गांव का जयपाल शुक्रवार दोपहर को घर से निकला था। इसके बाद रात तक घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया। परिजन उसे फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। काफी ढूंढने के बाद परिजन रात करीब 12:00 बजे पुलिस थाना भराड़ी पहुंचे और जयपाल के घर नहीं लौटने की सूचना दी।
विज्ञापन
जबकि गांव के लोग उसे ढूंढने में लगे रहे। खोजबीन के दौरान पता चला कि किसी व्यक्ति ने जयपाल को भराड़ी जाने वाले पैदल रास्ते पर जाते देखा था। परिजनों ने उस रास्ते पर उसे ढूंढना शुरू कर दिया। रात करीब 1:00 बजे खेतों में फोन की घंटी बजती सुनाई दी। मौके पर देखा तो वहां पर जयपाल का शव पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन