{"_id":"662a5b56f46c34d35609983f","slug":"dc-conduct-election-meeting-shimla-news-c-19-sml1001-340257-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोस चुनाव के लिए 1,111 कर्मियों को ईवीएम \r\n\r\nऔर वीवीपैट को चलाने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोस चुनाव के लिए 1,111 कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट को चलाने का दिया प्रशिक्षण
Thu, 25 Apr 2024 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उपायुक्त की अध्यक्षता में शिमला शहरी विस के कर्मियों को पोर्टमोर में दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के मद्देनजर वीरवार को शिमला शहरी और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 1,111 कर्मियों ने प्रशिक्षण हासिल किया।
शिमला शहरी विस निर्वाचन क्षेत्र से चयनित पोलिंग कर्मियों का पूर्वाभ्यास पोर्टमोर स्कूल के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीआरओ) को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के सुचारू संचालन की जानकारी दी। पहले सत्र में 265 तथा दूसरे सत्र में 270 मतदान कर्मियों को रिहर्सल करवाई गई। शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र की संजौली कॉलेज में दो सत्र में आयोजित रिहर्सल में 576 मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, एआरओ (शहरी) भानु गुप्ता, एआरओ (ग्रामीण) कविता ठाकुर, तहसीलदार (निर्वाचन) राजेंद्र शर्मा ने भी मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और उनके दायित्वों एवं कार्यों से अवगत करवाया। चुनाव कर्मचारियों को मतदान के दिन ईवीएम के इस्तेमाल और पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में मॉक पोल करने का डेमो सहित ईवीएम से जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
इनसेट-- -
रिहर्सल में यह दिए निर्देश
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने को लेकर पूरी मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहें। मतदान के दिन मतदाताओं के साथ मधुर व्यवहार करना है और ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है। पोलिंग पार्टी को समय पर बूथों पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। ईवीएम को अकेले नहीं छोड़ना है। डयूटी के दौर गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट