फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   day and night temperature started rising in himachal

हिमाचल में दिन के बाद अब रात में भी चढ़ा पारा, माइनस तापमान से बाहर आया केलांग

Thu, 29 Mar 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 29 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
day and night temperature started rising in himachal

प्रदेश में दिन का पारा चढ़ने के साथ-साथ अब रात का तापमान बढ़ना भी शुरू हो गया है। मंगलवार रात को केलांग का न्यूनतम तापमान चार महीने बाद माइनस से बाहर आया। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन


नाहन में मंगलवार रात को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में इजाफा

day and night temperature started rising in himachal

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.7, शिमला में 23.0, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर में 31.0, धर्मशाला में 22.4, नाहन में 28.8, सोलन

में 28.6, कांगड़ा में 31.8, बिलासपुर-हमीरपुर में 32.6, चंबा में 29.7, कल्पा में 20.0 और डलहौजी में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

गर्म हवाएं चलने की चेतावनी

day and night temperature started rising in himachal

 ऐेसे में आने वाले दिनों में पारा और अधिक चढ़ने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम केंद्र ने गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

उधर, मंगलवार रात को मनाली में न्यूनतम तापमान 4.2, कल्पा में 5.4, भुंतर में 10.6, सोलन में 11.0, धर्मशाला में 11.2, शिमला-मंडी में 12.8, बिलासपुर-ऊना में 14.4, हमीरपुर मे 14.5, कांगड़ा में 15.0 और नाहन में सर्वाधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed