फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DAV Una's team won the overall title, great performance in wrestling competition

Una: डीएवी ऊना की टीम ने जीता ओवरआल का खिताब, कुश्ती प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Oct 2022 07:45 PM IST
सार

 ऊना में डीएवी राष्ट्रीय खेल क्लस्टर स्तर जोन बी की प्रतिस्पर्धा के तहत रोलर स्केटिंग व कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में डीएवी अंबोटा और ऊना की टीम ने भाग लिया।

विज्ञापन
DAV Una's team won the overall title, great performance in wrestling competition
मुख्यातिथि के साथ विजेता टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में डीएवी राष्ट्रीय खेल क्लस्टर स्तर जोन बी की प्रतिस्पर्धा के तहत रोलर स्केटिंग व कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में डीएवी अंबोटा और ऊना की टीम ने भाग लिया। कुश्ती प्रतिस्पर्धा में डीएवी चंबा, मनेई और ऊना की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आगाज ऊना और अंबोटा की टीम के बीच रोलर स्केटिंग के साथ हुआ। 300 मीटर लड़कों की क्वार्ट्स स्केटिंग में गुरुदेव ठाकुर प्रथम, मयंक द्वितीय व पुष्कर तृतीय रहे। 300 मीटर की लड़कियों की इनलाइन रोलर स्केटिंग में वाणी प्रथम, अनिका द्वितीय व समृद्धि तृतीय। 

विज्ञापन


500 मीटर लड़कों की क्वाड स्केटिंग में गुरुदेव प्रथम, मयंक द्वितीय व पुष्कल तृतीय, 500 मीटर इन लाइन लड़कियों में वाणी प्रथम, अनिका द्वितीय और समृद्धि तृतीय, 1000 मीटर लड़कों के क्वाड स्केटिंग में गुरुदेव प्रथम, मयंक द्वितीय, पुष्कल तृतीय, रोलर स्केटिंग प्रतिस्पर्धा में प्वाइंट के आधार पर डीएवी ऊना की टीम को विजेता और अंबोटा की टीम को उपविजेता की ट्रॉफी से नवाजा गया। 
विज्ञापन


कुश्ती में ऊना, चंबा व मनेई टीम के बीच मुकाबले में ऊना ने चार स्वर्ण, चार रजत व एक कांस्य पदक जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। चंबा ने पांच स्वर्ण, दो रजत पदक के साथ उपविजेता का खिताब पाया। रोलर स्केटिंग में डीएवी ऊना की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ओवरआल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। कुश्ती प्रतियोगिता में भी ओवरआल ट्रॉफी डीएवी ऊना ने जीती। मुख्यातिथि स्थानीय प्रबंधक समिति के उपप्रधान बलविंद्र सिंह थे। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक व विजेता-उपविजेता की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों में एक साथ होंगी छात्राओं की अंडर-19 खेलें 

उधर,  प्रदेश के चार जिलों में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता होगी। चंबा, नालागढ़, हमीरपुर और बिलासपुर जिले को इसकी मेजबानी सौंपी गई है। इन जिलों में एक ही तारीख को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता 19 से 22 अक्तूबर तक होगी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। 

शेड्यूल के मुताबिक चंबा में हॉकी, कुश्ती और जूडो, नालागढ़ में हैंडबाल, बास्केटबाल, योग, हमीरपुर में वॉलीबाल, खो-खो कबड्डी और बिलासपुर में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, हुक क्वांडो, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिता होगी। 17 अक्तूबर से खिलाड़ी विभिन्न स्थानों की ओर रवाना होंगेे। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान ने बताया कि चंबा सहित अन्य जिलों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed