फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Daughter in law received National Award after taking training from Padma Shri mother in law in himachal

हिमाचल: पद्मश्री सास से प्रशिक्षण लेकर बहू ने हासिल किया राष्ट्रीय अवार्ड, जानें पूरा मामला

Thu, 01 Dec 2022 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 07:06 PM IST
सार

चंबा शहर के एक परिवार में रहने वाली महिला ने अपनी पद्मश्री सास से चंबा रुमाल का प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड हासिल किया है। महिला ने इसका पूरा श्रेय अपनी सास और परिवार को दिया है। 

विज्ञापन
Daughter in law received National Award after taking training from Padma Shri mother in law in himachal
पद्मश्री ललिता वकील अपनी बहू अंजलि वकील के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां सास-बहू के बीच में लड़ाई-झगड़े की घटनाएं आम हो गई हैं। वहीं चंबा शहर के एक परिवार में रहने वाली महिला ने अपनी पद्मश्री सास से चंबा रुमाल का प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड हासिल किया है। महिला ने इसका पूरा श्रेय अपनी सास और परिवार को दिया है।  शादी करने के बाद उन्होंने अपनी सास से चंबा रुमाल बनाने का प्रशिक्षण लिया। 16 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस मुकाम को हासिल किया। ऐसे में चंबा शहर की इस सास-बहू ने आपसी प्यार को दुनिया के सामने एक मिसाल बनाकर पेश किया है। अंजलि वकील को कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें यह सम्मान दिया। अंजलि ने कहा कि 16 साल पहले जब उनकी शादी हुई थी तो उनकी सास पद्मश्री ललिता वकील चंबा रुमाल में महारत हासिल करने वाली महिलाओं में शुमार थीं। उनके पास कई युवतियां प्रशिक्षण लेने के लिए घर पर आती थीं। उनसे प्रेरणा पाकर उन्होंने भी चंबा रुमाल बनाना शुरू किया। वर्ष 2018 में उन्होंने चंबा रुमाल में दसमा विद्या बनाकर राष्ट्रीय अवार्ड के लिए भेजा। इस रुमाल में उन्होंने विभिन्न देवियों की आकृति उकेरी थी। इसे बनाने के लिए उन्होंने काफी दिनों तक परिश्रम किया। रंगों का मेल करके कलाकृतियों का आकर्षित बनाकर कढ़ाई करके रुमाल में उकेरा। उनके इस रुमाल को अवार्ड के लिए चयनित किया गया। राष्ट्रीय अवार्ड आने से खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


चंबा रुमाल बनाने की कला देश और विदेश में जानी जाए : ललिता
ललिता वकील ने बताया कि उनकी बहू ने राष्ट्रीय अवार्ड हासिल करके उनका नाम रोशन किया है। हालांकि उन्होंने अपनी बहू को इसमें ज्यादा प्रशिक्षण नहीं दिया। जरा सा समझाने पर बहू ने स्वयं मेहनत करके इस मुकाम को हासिल किया। वह दर्जनों युवतियों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। उनका एक ही मकसद है कि चंबा रुमाल बनाने की कला देश और विदेश में जानी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed