फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dates fixed for verification of documents of those who pass Agniveer recruitment exam

Hamirpur: अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेजों के सत्यापन की तिथियां तय

Wed, 02 Nov 2022 09:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 09:50 PM IST
सार

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर से कर्नल संदीप कुमार त्यागी ने कहा कि इस लिखित परीक्षा का परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Dates fixed for verification of documents of those who pass Agniveer recruitment exam
अग्निवीर भर्ती सुजानपुर(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर की ओर से अणु स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 अक्तूबर को आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्नीकल और ट्रेड्समैन की भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन चार नवंबर सुबह आठ बजे से सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आरंभ किया जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर से कर्नल संदीप कुमार त्यागी ने कहा कि इस लिखित परीक्षा का परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। रोल नंबर एएमबी/एचएएम/एजीडी 161022/140014 से 161022/140504 तक के उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चार नवंबर को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन


इसी प्रकार रोल नंबर 161022/140517 से 161022/140875 तक पांच नवंबर को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करें। रोल नंबर 161022/140881 से 161022/141207 तक छह नवंबर को और रोल नंबर 161022/141210 से रोल नंबर 161022/141691 तक सात नवंबर  को रिपोर्ट करें। रोल नंबर 161022/141692 से 161022/142063 तक, रोल नंबर 161022/175001 से 161022/175039 तक और रोल नंबर 161022/225007 से 161022/225016 तक के उम्मीदवार आठ नवंबर को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करें। सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ दसवीं, बारहवीं और आईटीआई एवं डिप्लोमा की मूल प्रति और दो फोटो कॉपी अवश्य लाएं। यहां तीन जिलों ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed