फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Date extended for e-KYC verification for ration card holders in Himachal

Himachal Pradesh: हिमाचल में राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन की तिथि बढ़ाई

Thu, 07 Sep 2023 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Sep 2023 06:15 PM IST
सार

प्रदेश खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन की अवधि बढ़ा दी है। किसी कारण केवाईसी करवाने से वंचित रहे राशनकार्ड धारक अब 30 सितंबर तक यह सुविधा ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Date extended for e-KYC verification for ration card holders in Himachal
राशनकार्ड(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन की अवधि बढ़ा दी है। किसी कारण केवाईसी करवाने से वंचित रहे राशनकार्ड धारक अब 30 सितंबर तक यह सुविधा ले सकेंगे। पूर्व में विभाग ने ई-केवाईसी सत्यापन के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि तय की थी। विभाग ने स्पष्ट किया था कि निर्धारित अवधि के भीतर केवाईसी सत्यापन नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशनकार्ड बंद कर दिए जाएंगे और उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन का लाभ भी नहीं मिलेगा। 10 जुलाई से पूरे प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जगह सड़कें, पानी, बिजली और इंटरनेट की सुविधा बाधित रही। इस कारण कई उपभोक्ता ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवा पाए हैं।

विज्ञापन


कोई उपभोक्ता राशन लेने से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग ने केवाईसी सत्यापन की अवधि को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। विभाग ने यह भी कहा कि है कि 30 सितंबर तक केवाईसी सत्यापन नहीं होने पर संबंधित उपभोक्ता का राशनकार्ड बंद कर दिया जाएगा। प्रदेश में 19 लाख से अधिक राशनकार्ड धारक हैं। आधार कार्ड और राशनकार्ड में दर्शाई उपभोक्ता की सूचना का आपस में मिलान करने के लिए ई-केवाईसी सत्यापन करवाया जा रहा है। पूर्व में प्रदेश में कई जगह जाली राशन कार्ड भी सामने आए थे। इसलिए भी केवाईसी सत्यापन आवश्यक किया गया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि ई-केवाईसी करवाने से वंचित रहे राशनकार्ड धारक अब 30 सितंबर तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed