फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dasehada school students won four medals in the state level wrestling competition.

Mandi News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दसेहड़ा स्कूल की छात्राओं ने जीते चार पदक

Mon, 25 Sep 2023 02:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Sep 2023 02:35 PM IST
सार

सीसे स्कूल दसेहड़ा की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते जबकि एक छात्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
Dasehada school students won four medals in the state level wrestling competition.
दसेहड़ा स्कूल की छात्राओं ने जीते चार पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल सुंदरनगर में अंडर-14 छात्र-छात्राओं की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सीसे स्कूल दसेहड़ा की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते जबकि एक छात्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में दसेहड़ा स्कूल की पांच छात्राओं व एक छात्र ने हिस्सा लिया। इनमें पारुल वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व जिला का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही पारुल वर्मा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल की छात्रा ज्योति भारद्वाज ने रजत, रिया ठाकुर और आरुषि ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल हुकम चंद व स्टाफ के सदस्यों ने छात्राओं व पीईटी खेमचंद का स्वागत किया। प्रिंसिपल हुकम चंद ने छात्राओं, उनके अभिभावकों व स्कूल स्टाफ को बधाई देते हुए सभी बच्चों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed