फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Darcha Sarchu and Darcha-Shinkula road closed for vehicular movement for six months

हिमाचल: दारचा-लेह और शिंकुला सड़क छह माह तक वाहनों के लिए बंद, अब अगली गर्मियों तक करना होगा इंतजार

Fri, 06 Dec 2024 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Dec 2024 05:56 PM IST
सार

प्रशासन के अनुसार दारचा-सरचू और दारचा-शिंकुला सड़कों पर अब साल 2025 की गर्मियों तक किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
Darcha Sarchu and Darcha-Shinkula road closed for vehicular movement for six months
दारचा-लेह और शिंकुला सडक। - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक महत्व की मनाली-सरचू-लेह सड़क को दारचा से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए अधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। इस साल सीमा सड़क संगठन ने इसे 18 मई को यातायात के लिए बहाल किया था। अब 7 दिसंबर से इस मार्ग पर अगले साल मई महीने तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। अब सैलानी अगले साल मई महीने में ही मनाली-लेह की बर्फीली वादियों के दीदार कर सकेंगे। वहीं, दारचा-शिंकुला-जांस्कर सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार दारचा-सरचू और दारचा-शिंकुला सड़कों पर अब साल 2025 की गर्मियों तक किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।  माइनस तापमान और अत्यधिक ठंड के चलते सड़क पर बर्फ जमना शुरू हो गई है। ऐसी विकट परिस्थितियों में सैलानी या लोग फंस जाएं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। वैसे भी मौसम खराब होते ही इस मार्ग पर बर्फबारी शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-सरचू-लेह सड़क पर दारचा से आगे वाहनों की आवाजाही बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


साल 2023 में मनाली-लेह मार्ग 20 नवंबर से बंद कर दिया गया था। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि मौसम व सड़क की स्थिति को देखते हुए मनाली-सरचू-लेह सड़क पर शनिवार से आवाजाही बंद कर दिया है। अब इस मार्ग पर आगामी सीजन में ही वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। उपायुक्त ने कहा कि 16,580 फुट ऊंचे शिंकुला दर्रे में भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed