फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie: Renu Chadha said that Fake audio made viral to tarnish my image

डलहौजी: रेणु चड्ढा बोलीं- मेरी छवि बिगाड़ने के लिए वायरल किया गया फर्जी ऑडियो

Fri, 25 Nov 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 09:21 PM IST
सार

शुक्रवार को डलहौजी में प्रेस वार्ता में रेणु चड्ढा ने कहा कि आजकल कॉपी और पेस्ट का जमाना है। कोई भी घटिया स्तर की राजनीति के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है। 

विज्ञापन
Dalhousie: Renu Chadha said that Fake audio made viral to tarnish my image
ऑडियो वायरल(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

 पूर्व भाजपा विधायक रेणु चड्ढा ने वायरल ऑडियो मामले को घटिया स्तर की राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि जो ऑडियो वायरल की जा रही है, वह सरासर झूठी है। उनकी किसी से इस तरह की बात नहीं हुई है। मेरी छवि को बिगाड़ने की नाकाम कोशिश की गई है।शुक्रवार को डलहौजी में प्रेस वार्ता में रेणु चड्ढा ने कहा कि आजकल कॉपी और पेस्ट का जमाना है। कोई भी घटिया स्तर की राजनीति के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है। कहा कि मामले में वकीलों से बात की गई है। उनकी सलाह से उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डलहौजी की भाजपा लीडरशिप पर भी तंज कसा। कहा कि ये कांग्रेस के साथ लड़ रहे हैं या मेरे साथ।

विज्ञापन


कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम जयराम की तिकड़ी एक मजबूत लीडरशिप है। मुझे राजनीति से दूर रखने के मकसद से फर्जी ऑडियो वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को सबने मिलकर खड़ा किया है। जब सीएम सलूणी आए तो स्थानीय नेताओं ने उन्हें स्टेज पर नहीं जाने दिया। सीएम की सुरक्षा टीम ने उन्हें स्टेज पर बैठाया। डलहौजी में आज भाजपा प्राइवेट पार्टी लिमिटेड बना दी गई है। पार्टी को हाईजैक कर लिया गया है। कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा हिमाचल में रिपीट करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed