फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dalai Lama said freedom to follow Tibet religion and expand ideas in India

Himachal: दलाईलामा बोले- भारत में तिब्बत धर्म को मानने और विचारों का विस्तार करने की मिली स्वतंत्रता

Fri, 05 May 2023 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 May 2023 08:13 PM IST
सार

मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में शुक्रवार को आयोजित भारत-तिब्बत मैत्री मंच के 25वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि मैं भारत का शुक्रगुजार हूं कि भारत ने बौद्ध धर्म के लोगों को पूर्ण स्वतंत्रता दी। 

विज्ञापन
Dalai Lama said freedom to follow Tibet religion and expand ideas in India
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि जब वे तिब्बत से भारत आए थे, तब जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें यहां रहने के लिए स्वीकृति दी थी। मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में शुक्रवार को आयोजित भारत-तिब्बत मैत्री मंच के 25वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि मैं भारत का शुक्रगुजार हूं कि भारत ने बौद्ध धर्म के लोगों को पूर्ण स्वतंत्रता दी। यहां रहकर धर्म का अभ्यास करने की स्वतंत्रता मिली है। अपने बौद्ध धर्म को मानने एवं उसके विचारों का विस्तार करने का पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की। भारत एक सर्वधर्म समभाव वाला देश है। जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत एक बहुत प्राचीन देश था, जिसकी अपनी बोली थी, लेकिन अपनी कोई लिपि नहीं थी। तिब्बत ने भारत की लिपि को उधार मानते हुए तिब्बत की लिपि बनाई। उसके स्वर और व्यंजन का निर्माण किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तिब्बती लोगों एवं भारतीय लोगों से आग्रह करूंगा कि आप बौद्ध धर्म में लिखी गई 300 सूत्र और शास्त्र कि किताबों का अध्ययन करें। ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करने से आपकी आध्यात्मिकता शक्ति प्रबल होगी। मैंने भारत में कई जगह भ्रमण किया और भारत के कई विद्वानों से मिला और मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि वहां बौद्ध विज्ञान को बराबर महत्व देते हैं। साथ ही में भारत तिब्बत सहयोग मंच का भी आभारी हूं कि वहां इतने वर्षों से तिब्बत के सहायता के लिए तिब्बती लोगों की सहायता के लिए रात दिन हमारे साथ है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ के संचालक मोहन भागवत का भी आभार जताया। इस दौरान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र चौहान, राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद गोयल, मध्य प्रदेश से प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन, कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed