फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cycle rally in shimla

Shimla News: साइकिल रैली से दिया मतदान करने का संदेश

Sun, 26 May 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
cycle rally in shimla
प्रदेश के 9 जिलों में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
विज्ञापन

15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर मतदाताओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सहयोग से रविवार को पेडल फॉर डेमोक्रेसी साइकिल रैली आयोजित की। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग और उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने रिज मैदान से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिमला में आयोजित रैली में साइकिल सवार रिज मैदान से विधानसभा, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, आईजीएमसी, संजौली, नवबहार और राज भवन होते हुए रिज मैदान पर वापस आए। साइकिल सवारों ने दस जिलों में 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर शहरी मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने भी पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी सहित अन्य अधिकारियों के साथ शिमला में साइकिल रैली में भाग लिया। एपीजी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने मतदान के महत्त्व पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया। राज्य निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं विशेषकर शहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के सहयोग से हमीरपुर और किन्नौर को छोड़कर सभी जिलों में साइकिल रैलियां आयोजित कीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ये रैलियां मतदाताओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदान का महत्त्व बताने के लिए आयोजित की गईं। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के सचिव मोहित सूद ने कहा कि राज्य के 9 जिलों में 500 से अधिक साइकिल चालकों ने इस अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी और अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पारविक कुकरेजा को साइकिल ड्रेस का खिताब
सबसे आकर्षक साइकिल ड्रेस में पारविक कुकरेजा ने पहला और नित्यम ने दूसरा स्थान हासिल किया। आकर्षक साइकिल चित्र में नचिकेतन नेगी ने पहला, पुनीत ने दूसरा, स्लोगन में राकेश धीमान ने पहला, अक्षित गौड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के राइडर का खिताब हेयान ग्रोवर, महिला वर्ग में दिविजा सूद, पुरुष वर्ग में सबसे उम्रदराज सवार महेश्वर दत्त और महिला वर्ग में सुरभि को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed