फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cycle rally gave message of environmental protection

Shimla News: साइकिल रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 08 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally gave message of environmental protection
विस उपाध्यक्ष विनय ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

रिज से एडवांस्ड स्टडी तक निकाली गई रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बुधवार को हेरिटेज सेलिब्रेशन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में 36 साइकिल सवारों ने भाग लिया।
रैली को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली रिज मैदान से शुरू होकर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी तक गई और फिर वापस रिज मैदान पर समाप्त हुई। आयोजन का उद्देश्य शिमला की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना और एक बेहतर भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाने था। प्रतिभागियों ने शिमला के खूबसूरत पहाड़ी रास्तों पर साइकिल चलाते हुए पर्यावरण संरक्षण, एकता और सामूहिक प्रयास का संदेश दिया। रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि धरोहर हमारे इतिहास और संस्कृति का आधार है। इसे बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महापौर ने विंटर कार्निवल के मंच पर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article