फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber experts will now be posted in police stations and outposts, Himachal Police took the initiative

Himachal: थानों और चौकियों में तैनात होंगे अब साइबर एक्सपर्ट, हिमाचल पुलिस ने की पहल

Mon, 11 Nov 2024 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 10:22 AM IST
सार

पुलिस साइबर अपराध से निपटने के लिए एक्सपर्ट तैयार कर रही है। इसको लेकर प्रदेश के सभी थानों और चौकियों में साइबर एक्सपर्ट की अलग से टीम गठित की जा रही है, ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

विज्ञापन
Cyber experts will now be posted in police stations and outposts, Himachal Police took the initiative
साइबर अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पुलिस साइबर अपराध से निपटने के लिए एक्सपर्ट तैयार कर रही है। इसको लेकर प्रदेश के सभी थानों और चौकियों में साइबर एक्सपर्ट की अलग से टीम गठित की जा रही है, ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा में कमांडेंट रोहित मालपानी की अध्यक्षता में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से 40 जांच अधिकारी भाग ले रहे हैं। डीजीपी अतुल वर्मा के निर्देशों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश पुलिस की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ना है।  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 15 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्रदेश और बाहरी राज्यों से जुड़े साइबर एक्सपर्ट जांच अधिकारियों को साइबर अपराध जांच तकनीकों की बारीकियों से अवगत करवा रहे हैं। रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर कानून के महत्वपूर्ण पहलुओं पर एक व्यापक सत्र का नेतृत्व किया। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और इसके 2008 के संशोधनों पर ध्यान केंद्रित किया गया। सत्र में साइबर जांच के लिए प्रक्रियाएं और कानूनी ढांचे, डिजिटल साक्ष्य को संभालने की तकनीकें, कानूनी सीमाओं के भीतर साइबर उपकरणों का उपयोग करने सहित पहलुओं से अवगत करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed