फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Curfew in Himachal Pradesh Man reached chamba after five days

शाहपुर से खच्चर पर सामान लाद कर पांच दिन बाद चंबा पहुंचा बुजुर्ग

Mon, 30 Mar 2020 04:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Mar 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Curfew in Himachal Pradesh  Man reached chamba after five days
- फोटो : अमर उजाला

शाहपुर से खच्चर पर सामान लादकर पांच दिन पैदल चलने के बाद एक बुजुर्ग सोमवार को चंबा पहुंचा। रास्ते में कहीं पर बुजुर्ग को किसी ने नहीं रोका। वह जंगल के रास्ते से हाते हुए आया है। वह कसाकड़ा मोहल्ला से जा रहा था तो ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी रोककर पूछा कि कहां से आए हो। इस पर बुजुर्ग ने बताया कि वह पांच दिन पहले शाहपुर से चला और अपने घर लिल्ह जा रहा है।

विज्ञापन


ट्रैफिक कर्मचारी ने इसकी सूचना चौकी में दी। पुलिस टीम पहुंची और बुजुर्ग की जांच पड़ताल की। इसके बाद में उसे स्क्रीनिंग के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। अगर स्वास्थ्य विभाग से उसे क्वारंटीन में रखने को कहा जाता है तो उसे क्वारंटीन में रखा जाएगा।
विज्ञापन


अगर स्वास्थ्य विभाग घर भेजने की इजाजत देगा तो उसे भेज दिया जाएगा। हैरानी की बात है कि उक्त व्यक्ति पिछले पांच दिन से खच्चर पर सामान लादकर आवाजाही करता रहा, मगर किसी की भी उस पर नजर नहीं पड़ी। इसी तरह अन्य कितने लोग चंबा में दाखिल हो चुके हैं या दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए प्रशासन को सतर्कता दिखानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed