फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural programme at euro kida school.

हरियाणवी गीतों पर थिरके यूरो किड्स

Mon, 22 Sep 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 Sep 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
cultural programme at euro kida school.

यूरो किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल इंजनघर संजौली के शनिवार को गेयटी थियेटर में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने खूब रंग जमाया। समारोह का शुभारंभ शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम का आगाज सान्वी, अदिविका, सांची, वन्या, अहाना और धृति ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद प्ले ग्रुप के बच्चों देविका, अराध्या, अरशिया, अरमिता, अरुणिमा, जैसिका, करमन्या, मनन, ओजस, पार्थ, सानिध्य, अनन्या और सुप्रिया ने वेस्टर्न डांस पेश किया।

विज्ञापन


नन्हें बच्चों ने ‘लंदन ब्रिज इज फॉलिंग डाउन’, ‘सिक्स लिटिल डक्स’, ‘रो यौर बोट’,‘ जिंगल वेल्स’ कविताएं सुनाईं। इसमें साकेत, अथरव, रेयांश, मन्नत, तेजस्वी, दुष्यंत, अंश, अयान, समायरा और अनमोल ने कविता पढ़ीं। नंदिनी महाजन, आयान, आरव, सानवी, अक्षिता, अंकिता, दक्ष, कामिल, कार्तिक, गार्गी, अन्नया और समायरा ने हरियाणवी डांसकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


नर्सरी के हीमेश, स्वास्तिका, साशिव, शिवांश, अंजली, दिगविजय, यशमित, युग, तमन्ना, मिशका, भव्या और आदित्य ने वाद्य यंत्रों पर रंग जमाया। ‘स्लीपिंग ब्यूटी’ नाटक में धैर्य, अनाहिता, यजूशा, शिवेश, वरूण, साकेत, सानवी, समायरा और अयान ने दमदार अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आल्या, अदिविका, अपूर्व, अर्नव, कनिष्क, सक्षम, स्वयम, यशराज, उमर, वैदिक, अंजली और अंशिका ने पंजाबी गीत ‘ढोल जगीरो दा’ पर डांस किया। समारोह का समापन, गौरांशी, कार्तिक, चित्राक्षा, अवनीत, तन्वी, अर्पिता, दिव्यांशी, केविन, इशांत, दर्शिल, प्रज्वल, आदिश, आरव और रायन ने नाटी डाली। इस अवसर पर यूरो किड्स टैरिटरी हेड आरती प्रधानाचार्य अनुपमा भारद्वाज मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed