फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: तारों की छांव में मां ने की संतान की लंबी उम्र की कामना

Sun, 01 Nov 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
अहोई अष्टमी पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत, तारों की पूजा के बाद किया व्रत का पारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना को लेकर रविवार को राजधानी में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में माताओं ने पूरे विधि-विधान से व्रत रखा।

दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को तारों के दर्शन कर माताओं ने पूजा-अर्चना की और संतान की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत का पारण किया। संजौली, छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार, विकासनगर सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। माताओं ने स्नान के बाद व्रत का संकल्प लिया और अहोई माता की पूजा के लिए तैयारियां कीं। शाम होते ही घरों में पूजा की थाली सजाई गई। परंपरागत तरीके से अहोई माता की कथा सुनी गई और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई। शाम ढलने के साथ ही माताओं की निगाहें आसमान की ओर टिक गईं। शाम करीब 6:30 बजे तारों के निकलने का इंतजार करती महिलाओं ने शुभ मुहूर्त में अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की। इसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ व्रत का पारण किया। कई घरों में बच्चों ने भी इस पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाया। आधुनिकता के दौर में भी सदियों पुरानी इस परंपरा के प्रति माताओं की अटूट आस्था देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed