{"_id":"6640c4d703125dfdc0009876","slug":"cultural-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-349063-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जाखू मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने चखा भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जाखू मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने चखा भंडारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंगबली को चढ़ा सौ किलो आटे से बना रोट, मालपुआ, खीर, जलेबी समेत लगाए 15 स्टाल
अखंड रामचरितमानस पाठ का हुआ भोग, श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में डालीं आहुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हनुमान मंदिर जाखू में रविवार को 31वां विशाल भंडारा लगाया गया। मंदिर में शनिवार से रखे अखंड रामचरितमानस पाठ का संपूर्ण भोग हुआ। हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना की गई। बजरंगबली को सौ किलो आटे से बनाए रोट और हलवे का भोग लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। खीर, मालपुआ, जलेबी समेत 15 अलग-अलग व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। मंदिर में देश-विदेश से आए 25 हजार भक्तों ने भंडारा चखा।
हनुमान सेवा समिति की ओर से 31वां विशाल भंडारा लगाया गया। सुबह 04:00 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह 08:00 बजे आरती में मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। बजरंगबली के दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का जमाबड़ा लगा रहा। देर शाम तक बजरंगबली के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। मंदिर में शनिवार से रखे अखंड रामचरितमानस पाठ का भोग हुआ। सुबह 8:30 से सुबह 09:30 बजे तक हवन यज्ञ में आहुतियां डाली गईं। सुबह 10:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। भंडारे में खीर, मालपुआ, दूध-जलेबी, रामलड्डू, सिड्डू, आइसक्रीम, पीजा, चाउमीन समेत 15 स्टाल लगाए गए। स्टालों में लोगों का जमाबड़ा लगा रहा। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
-- -
कारोबारियों ने भी लगाए स्टाल
लोअर बाजार कारोबारियों ने भी जाखू मंदिर में स्टाल लगाए। कारोबारी तरुण राणा ने बजरंगबली की गदा और श्रीराम नाम लिखकर स्पेशल केक बनाया। इस केक को जाखू मंदिर में बजरंगबली को चढ़ाया गया। इसके बाद केक को श्रद्धालुओं में बांटा गया। इसके साथ ही मंदिर में पेस्ट्री का स्टाल लगाया।
विज्ञापन
-- -
एचआरटीसी ने मंदिर के लिए चलाई स्पेशल टैक्सियां
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने रविवार को हनुमान मंदिर जाखू में भंडारे के उपलक्ष्य पर स्पेशल टैक्सियां चलाईं। सुबह 07:00 बजे ही मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं को निगम ने टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाई। एचआरटीसी की रिज से 9 टैक्सियां, संजौली से 4, छोटा शिमला से 3 और पुराने बस अड्डे से 2 टैक्सियां चलाई गईं। दिन में रिज से लोगों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए टैक्सियां डायवर्ट की गईं। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए टैक्सियां चलीं। हनुमान सेवा समिति की ओर से एचआरटीसी का आभार जताया गया।