फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cryptocurrency fraud in Himachal Pradesh SIT search for accused investors

Crypto Fraud: एसआईटी का शिकंजा कसने से पहले कई निवेशक भूमिगत, अग्रिम जमानत के लिए काट चक्कर

Tue, 14 Nov 2023 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Nov 2023 10:57 AM IST
सार

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में 2 करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Cryptocurrency fraud in Himachal Pradesh SIT search for accused investors
क्रिप्टोकरेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में करोड़ों का मुनाफा कमाने वालों कई निवेशकों पर कार्रवाई तय है। इस घोटाले में 80 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने लोगों को ठगकर 2-2 करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाया है। इनमें से 10 के करीब लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। पुलिस एसआईटी का शिकंजा कसता देख कई अग्रिम जमानत के लिए अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। कुछ आरोपी एसआईटी के डर से भूमिगत चल रहे हैं। एसआईटी इनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


ये एजेंट जिला मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और पंजाब के रहने वाले हैं। एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ है कि करोड़ों के घोटाले में महिला समेत जिन 4 पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी हुई है, उनकी भी दो करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्तियां हैं। पुलिस एसआईटी की ओर से इनका वित्तीय रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। एसआईटी का मानना है कि ठगी से कमाई संपत्तियों को सीज किया जाना है।
विज्ञापन


पुलिस एसआईटी गिरफ्तार 19 आरोपियों से पूछताछ के बाद ही जांच में आगे बढ़ रही है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में 2 करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। एसआईटी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी अपना जाल बिछाया हुआ है। इसको लेकर बाहरी राज्यों की पुलिस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में चार आरोपी मास्टरमाइंड करीब 2,500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले को अंजाम देने वाले चार मुख्य आरोपी हैं। इनमें हेमराज, सुभाष, अभिषेक और सुखदेव शामिल हैं। ठगी का पैसा इन चारों में बराबर बंटता था। इन चारों आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। इन मास्टरमाइंड का एक आरोपी सुभाष पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह दुबई में छिपा है। इसका वीजा खत्म हो चुका है। पुलिस एसआईटी ने इसे स्वदेश लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed