फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cryptocurrency fraud in himachal pradesh accused purchased 80 crore rupee plots and flats

Crypto Fraud: आरोपियों ने खरीदे 80 करोड़ के प्लॉट और फ्लैट, 25 करोड़ की दर्शाई संपत्ति

Fri, 24 Nov 2023 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Nov 2023 10:51 AM IST
सार

आरोपी बड़े-बड़े होटलों में रुकते थे। महंगी गाड़ियों का भी इन्हें शौक रहा है। आरोपियों ने कई बार गाड़ियां भी बदली हैं।

विज्ञापन
cryptocurrency fraud in himachal pradesh accused purchased 80 crore rupee plots and flats
क्रिप्टोकरेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 80 करोड़ रुपये प्लॉट और फ्लैट खरीदे हैं। यह संपत्ति हिमाचल के मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में खरीदी है। यही नहीं, आरोपियों ने महज 25 करोड़ की संपत्ति दर्शाकर सरकार को भी लाखों के राजस्व का चूना लगाया है।

विज्ञापन


यह संपत्ति 2019 से लेकर अब तक खरीदी है। पुलिस एसआईटी जांच कर रही है। अब तक 8 आरोपियों की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। इसकी कीमत 19 करोड़ रुपये की है। आरोपी बड़े-बड़े होटलों में रुकते थे। महंगी गाड़ियों का भी इन्हें शौक रहा है। आरोपियों ने कई बार गाड़ियां भी बदली हैं।
विज्ञापन


आरोपी लोगों को कहते थे कि क्रिप्टोकरेंसी में पैसा निवेश कर उन्होंने करोड़ रुपये कमाए हैं। मुख्य आरोपी, सुभाष, हेमराज, सुखदेव और अभिषेक का अकसर दुबई आना-जाना लगा रहता था। वह कई एजेंटों को अपने साथ दुबई भी ले गए। हांगकांग और बैंकाॅक में भी ये लोग जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों का दिल जीतने के लिए बड़े-बड़े होटलों में पार्टियां होती रहती थीं। इनमें कई पार्टी नेताओं को भी बुलाया जाता था। निवेशकों का दिल जीतने के लिए पार्टी में नेताओं के साथ खिंचाई फोटो दिखाई जाती थी। होटलों में ठहरने, खाने-पीने का पूरा खर्चा आरोपी उठाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed