{"_id":"65aa72818c29fa062b02c4f3","slug":"cryptocurrency-fraud-case-main-accused-subhash-invested-crores-of-rupees-in-the-stock-market-police-investig-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: मुख्य आरोपी सुभाष ने शेयर बाजार में लगाया करोड़ों रुपये, पुलिस जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: मुख्य आरोपी सुभाष ने शेयर बाजार में लगाया करोड़ों रुपये, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
Sat, 20 Jan 2024 10:58 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:58 AM IST
सार
अब तक की जांच में मास्टरमाइंड सुभाष की 6 संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। आरोपी ने लोगों से धोखाधड़ी कर पंजाब के जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति खरीदी है।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी मामला
- फोटो : संवाद
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुभाष ने कुछ निजी कपंनियों के साथ शेयर मार्केट में भी करोड़ों रुपये का निवेश किया है। पुलिस निजी कपंनियों से भी रिकाॅर्ड जुटा रही है। अब तक की जांच में मास्टरमाइंड सुभाष की 6 संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। आरोपी ने लोगों से धोखाधड़ी कर पंजाब के जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति खरीदी है। वित्तीय जांच में एसआईटी हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। आरोपी के सभी बैंक खातों की भी पड़ताल पूरी हो चुकी है। वहीं इस घोटाले में लाखों और करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाने वाले एजेंटों से पूछताछ का दौर भी जारी है।
विज्ञापन
हालांकि अधिकतर एजेंट खुद को निर्दोष बता रहे है। तर्क दे रहे हैं कि उन्होंने भी किसी के कहने पर क्रिप्टोकरंेसी में निवेश किया। ऐसे में जब अच्छा रिटर्न मिलने लगा तो धीरे-धीरे अन्य लोगों को भी निवेश के लिए कहा। उन्हें मालूम नहीं था कि यह एक घोटाला है, जिसके जाल में वह भी फंस चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 2,500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। एसआईटी इन दिनों एजेंटों के वित्तीय संबंधित रिकाॅर्ड खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन