फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   crowd cheers for rahul gandhi in shimla cm sukhvinder sukhu oath ceremony

हिमाचल: सांसद राहुल गांधी को देखने के लिए कुर्सियों पर खड़े हो गए लोग

Sun, 11 Dec 2022 11:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Dec 2022 11:08 PM IST
सार

राहुल गांधी स्टेज पर आए तो ब्लॉक में बैठे लोग भी उन्हें देखने के लिए रुक गए। एचपीएमसी से लवीना की तरफ बनाए गए पैदल रास्ते में लोग खड़े हो गए।

विज्ञापन
crowd cheers for rahul gandhi in shimla cm sukhvinder sukhu oath ceremony
नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ मंच पर राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन रविवार, स्थान शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के शपथ समारोह के लिए भीड़ जुटनी शुरू होती है। शिमला के माल रोड से रिज मैदान जाने वाली सड़क से जा रहे लोगों को एचपीएमसी के पास महिला-पुरुष पुलिस कर्मचारी चेकिंग के बाद प्रवेश दे रहे थे। इसके बाद लोग ब्लॉकों में लगी कुर्सियों पर बैठ रहे थे। हजारों लोग समारोह में पहुंचे थे।

विज्ञापन


दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्टेज पर आए तो ब्लॉक में बैठे लोग भी उन्हें देखने के लिए रुक गए। एचपीएमसी से लवीना की तरफ बनाए गए पैदल रास्ते में लोग खड़े हो गए। ब्लॉक में बैठे लोग सामने खड़े हो गए लोगों को हटने के लिए कहते रहे।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने भी इन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ती भीड़ को देखकर इन्हें यहां से नहीं हटाया गया। इसके बाद ब्लॉक में बैठे लोग भी खड़े हो गए। राहुल को देखने के लिए लोग कुर्सियों पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। करीब 1:54 मिनट तक यही स्थिति रही। राहुल गांधी जब स्टेज से लौटे तो उसके बाद भीड़ यहां से रवाना हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक ने बच्चे को उठाकर भीड़ से निकाला 
शिमला। शपथ समारोह में लोगों को खूब हुजूम उमड़ा था। समारोह खत्म हुआ तो लोग निकासी द्वार के लिए रवाना होने लगे। एकाएक भीड़ होने के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भीड़ में फंस गईं। एक अभिभावक ने तो अपने बच्चे को उठाकर भीड़ से निकाला। यही स्थिति अन्य जगह भी रही।


खाली बोतलों के लगे रहे ढेर
शिमला। समारोह खत्म होने के बाद लोग लौटे तो बैरिकेड और कुर्सियां उठाने पर गंदगी का ढेर देखने को मिला। पूरे रिज मैदान पर खाली बोतलें जगह-जगह गिरी थीं। समारोह के दो घंटे बीतने के बाद भी इस गंदगी को यहां से हटाया नहीं गया था।

टाइम लाइन कब क्या हुआ 
दोपहर 1:11 पर रिज मैदान पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पहुंचे।
दोपहर 1:23 पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्टेज पर आए।
दोपहर 1:32 पर सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी स्टेज पर आए।
दोपहर 1:35 पर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
दोपहर 1:38 पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष स्टेज पर आईं और सांसद राहुल गांधी ने उनका अभिवादन कर गले लगाया।
दोपहर 1:47 पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंच पर आए।
दोपहर 1:49 पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने शपथ ली और 1:51 पर पूरी हुई।
दोपहर 1:52 पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली यह 1:53 पर खत्म हुई।
दोपहर 1:54 पर कार्रवाई खत्म हुई और भारत माता के जय के नारे लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed