{"_id":"5e2c5c388ebc3e4b6475e4dd","slug":"youth-worried-by-debt-committed-suicide-by-swallowing-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान युवक ने जहर निगलकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान युवक ने जहर निगलकर की आत्महत्या
Sat, 25 Jan 2020 08:48 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले के चिंतपूर्णी के गुरेट गांव में 27 वर्षीय युवक ने पिता पर पांच लाख के कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परेशान युवक ने जहरीली दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अंब अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में ऊना अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र राम पाल निवासी गांव गुरेट जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत गुरेट गांव में विजय कुमार ने जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि विजय कुमार प्लंबर था। शनिवार को विजय कुमार की जहरीली दवाई खाने से तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों ने उसे अंब अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिंतपूर्णी थाना के एएसआई रशपाल सिंह का कहना है कि युवक के पिता पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था। इससे युवक काफी परेशान था। युवक की दो बड़ी बहने और दो बड़े शादीशुदा भाई हैं। मृतक विजय अविवाहित था। एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन