फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman murder case, Two more arrests paonta, crime news sirmour

विवाहिता हत्या मामले में दो और गिरफ्तारियां, तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड

Wed, 27 Jun 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 27 Jun 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
woman murder case, Two more arrests paonta, crime news sirmour

पति से अलग रह रही महिला की मायके में हत्या मामले में पुलिस ने दो और गिरफ्तारियां की हैं। हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक विवाहिता के सगे दादा व एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

 
बीते सोमवार को पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता, दादा व एक ममेरे भाई को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


 बता दें कि माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के कोलर में विवाहिता की हत्या का मामले में मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की मामला दर्ज हुआ है। इनमें लड़की के पिता, दादा व एक रिश्तेदार समेत चार मुख्य आरोपी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, अन्य आरोपियों के खिलाफ शव को जलाने में शामिल होने के तहत मामला दर्ज है।  इस मामले में तीन आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए थे। दो आरोपियों मृतक के सगे दादा व एक रिश्तेदार मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विवाहिता का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया

woman murder case, Two more arrests paonta, crime news sirmour

वहीं, मंगलवार को शिमला से फोरेंसिक टीम कोलर खड्ड में पहुंची। जिस स्थान पर रात को विवाहिता का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फोरेंसिंक टीम ने चिता के पास और हत्या स्थल से सैंपल उठाए हैं।

टीम अब परिजनों के भी डीएनए मिलान को सैंपल लेगी। डीएनए मिलान होने पर ही पता चल सकेगा कि क्या विवाहिता के शव का ही यहां पर संस्कार किया गया है। 

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले के 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। इसमें मृतक विवाहिता के दो दादा, पिता व एक रिश्तेदार शामिल है।

अन्य आरोपियों के खिलाफ शव को जलाने में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सोमवार को गिरफ्तार 3 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से 4 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed