फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman jumps into Beas river at Naudon.

लोगों के सामने नदी में कूदी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तलाश जारी

Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Beas river at Naudon.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों के सामने ही ब्यास पुल से नदी में कूद गई। महिला का पति टीचर है। अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर का है। यहां नादौन के अंतर्गत ब्यास पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला की तलाश शुरू कर दी है। ब्यास में पानी की बहाव तेज होने के कारण अब तक महिला के शव का सुराग नहीं लग पाया है। सुषमा (35) पत्नी राजकुमार निवासी बेला ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे ब्यास पुल नादौन से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


राहगीरों ने महिला को छलांग लगाते देखा तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते पुल पर लोगों का हजूम लग गया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर है महिला का पति, दो बेटा-बेटी

Woman jumps into Beas river at Naudon.

हालांकि बरसात के मौसम के चलते ब्यास नदी में पानी का बहाव तेज है। इसके चलते अब तक महिला के शव का सुराग नहीं लग पाया है। महिला आंगनबाड़ी केंद्र बेला में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त हैं, जबकि उसका पति राजकुमार सरकारी अध्यापक है।

मृतका का एक बेटा जमा दो और बेटी कॉलेज में द्वित्तीय वर्ष की छात्रा है। महिला के मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उधर, एएसपी शिव कुमार का कहना है कि महिला की तलाश शुरू कर दी है। टीमें मौके पर जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed