फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman injured in gunfire in Nalagarh in Solan in Himachal Pradesh

बंदूक से चली गोली, जमीन से टकराकर छर्रे लगने से महिला घायल

Sun, 05 Jan 2020 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jan 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
woman injured in gunfire in Nalagarh in Solan in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

उपमंडल के टिक्करी गांव में बंदूक से गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र सिंह निवासी टिक्करी ने अपने पड़ोसी मिस्त्री रामप्रकाश से फसल की सुरक्षा के लिए बंदूक मांगी थी, जिससे अचानक एक फायर चल गया।

विज्ञापन


गोली निकलने के बाद गोली का छर्रा फर्श पर टकराकर साथ ही खड़ी सुरेंद्र सिंह की मां की टांग में धंस गया, जिससे वह घायल हो गईं। इस संबंध में सुरेंद्र की पत्नी सुषमा देवी ने बताया कि रामप्रकाश उनके घर पर लकड़ी का काम कर रहा है, जिससे उसके पति ने जंगली जानवरों को भगाने के लिए बंदूक ली थी और इस बंदूक से गलती से गोली चल गई।
विज्ञापन


जिससे उसकी सास घायल हो गई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बंदूक के लाइसेंस की जांच कर रही है। इसके साथ ही आरोपी से बंदूक लेने के उद्देश्य का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed