{"_id":"5fe750110e7ba15801105e1c","slug":"woman-drug-paddler-arrested-with-drugs-and-cash-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 ग्राम चिट्टा, एक किलो चांदी, 23 ग्राम सोने के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
86 ग्राम चिट्टा, एक किलो चांदी, 23 ग्राम सोने के साथ महिला गिरफ्तार
Sat, 26 Dec 2020 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Dec 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आए दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे हैं। लेकिन मोटी कमाई के चलते यह नशा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि अब पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले व्यक्ति को ही नहीं पूरे परिवार को ही हवालात भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में बीती रात नशे का गढ़ माने जाने वाले गांव छन्नी बेली से डमटाल पुलिस ने दबिश के दौरान एक महिला व उसके सहयोगी को 86 ग्राम चिट्टा 76 हजार रुपये नकद, एक किलो चांदी, 23 ग्राम सोने के गहने सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रूबी पत्नी अजय कुमार निवासी छन्नी बेली तहसील इंदौरा अमन पुत्र पवन वर्मा निवासी भदरोया तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज है।
विज्ञापन
इस मामले की पुष्टि डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने करते हुए बताया कि आरोपियों पर 21/61/85 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप में कहा कि आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है। अगर कोई भी अवैध संपत्तियों को तुरंत प्रभाव से जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन