फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman committed suicide by consuming poison in Una Himachal Pradesh

जहर खाने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Wed, 26 Dec 2018 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by consuming poison in Una Himachal Pradesh

हिमाचल के ऊना जिले के पिरथीपुर गांव की विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनीषा निवासी पिरथीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संघनेई गांव की महिला का करीब एक साल पहले पिरथीपुर के युवक के साथ विवाह हुआ था। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को विवाहिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए परिजन उसे होशिरयापुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Woman committed suicide by consuming poison in Una Himachal Pradesh

महिला की मां ने उसके पति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। मां ने कहा कि वह शराब पीता है। पिछले दिन भी घर में झगड़ा हुआ। उन्होंने बेटी को समझाया कि बैठ कर इस मामले पर बात करेंगे, उस समय तो बेटी मान गई। लेकिन उसके बाद सुबह उसने जहर खा लिया।

गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 498ए व 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की हर तरह पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed