{"_id":"5cf52802bdec22075a3bec37","slug":"wife-committed-suicide-after-mobile-charger-not-found-in-mandi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जर को लेकर कहासुनी के बाद पत्नी ने लगाया फंदा, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल चार्जर को लेकर कहासुनी के बाद पत्नी ने लगाया फंदा, पढ़ें पूरा मामला
Mon, 03 Jun 2019 07:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटड़ीघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटड़ीघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 Jun 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में सरकाघाट की गैहरा पंचायत के शैलग गांव में 23 वर्षीय विवाहित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान रितिका पत्नी सुमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि घटना से पहले मोबाइल चार्जर को लेकर कहासुनी हुई थी। उसका मोबाइल चार्जर नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
उसने पत्नी को ढूंढने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। उसके बाद पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी। पति का कहना है कि उसने पत्नी को मायके जाने के लिए मना कर दिया, क्योंकि 22 को ही वह मायके से लौटी थी। वह जिद करने लगी तो उसने सारी बात फोन पर अपने ससुर को बताई।
विज्ञापन
Trending Videos
चार साल पहले हुई थी शादी
जब ससुर ने बात करना चाही तो उसकी पत्नी ने मना कर दिया और अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वह काम पर चला गया। शाम पांच बजे जब वह लौटा तो पत्नी का कमरा बंद था।
आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर नहीं आया। उसने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से झूल रही थी। सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
डीएसपी सरकाघाट चंद्र पाल सिंह ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पति का बयान दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रितिका की शादी चार साल पहले हुई थी। अपने पीछे तीन साल के लड़के को छोड़ गई है।