{"_id":"5dee441f8ebc3e87b96e1513","slug":"widow-woman-hostage-and-raped-by-son-and-father-in-shimla-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा महिला ने पिता-पुत्र पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विधवा महिला ने पिता-पुत्र पर लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, एक गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2019 06:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल (रोहड़ू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल (रोहड़ू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Dec 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शिमला के चौपाल उपमंडल की एक विधवा महिला ने पिता तथा पुत्र पर दुराचार और अगवा करने का आरोप लगाया है। महिला ने दोनों के खिलाफ एक शिकायत पत्र पुलिस को दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटा फरार है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसे आरोपी पिता और पुत्र ने कार में अगवा कर शिमला के साथ लगते उपनगर टुटू में एक कमरे में बंधक बनाकर दुराचार किया। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि बीते तीन दिसंबर को आरोपी कल्याण और उसके बेटे संजीव कुमार ने उसे जबरन कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों शिमला के टुटू ले गए। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर संजीव ने उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया। डीएसपी वरुण पटियाल ने कहा कि महिला के बयान पर आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चौपाल की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन