{"_id":"5e6a68eb8ebc3ea7c42d7f15","slug":"vigilance-filed-fir-on-labor-inspector-demanding-tire-from-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम निरीक्षक पर विजिलेंस ने दर्ज की एफआईआर, पद की धौंस दिखाकर कारोबारी से मांग रहा था टायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
श्रम निरीक्षक पर विजिलेंस ने दर्ज की एफआईआर, पद की धौंस दिखाकर कारोबारी से मांग रहा था टायर
Fri, 13 Mar 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विजिलेंस ने श्रम निरीक्षक के खिलाफ पद की धौंस दिखाकर कारोबारी से टायर की मांग करने को लेकर एफआईआर दर्ज की है। श्रम निरीक्षक ने घुमारवीं के एक कारोबारी से अपने निजी कार्य को पूरा करने की मांग की थी। इसके बाद कारोबारी ने इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत दी थी। पूरे मामले को लेकर विजिलेंस ने सभी साक्ष्य जुटाने के बाद एफआईआर दर्ज की है। डीएसपी विजिलेंस चंद्रशेखर ने बताया की विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार श्रम निरीक्षक घुमारवीं के एक कारोबारी के पास से टायर की मांग कर रहा था। वहीं टायर न देने की एवज में परिणाम भुगतने की भी धमकी दे रहा था। सूत्रों के अनुसार कारोबारी ने श्रम निरीक्षक की नाजायज मांगों को लेकर सभी साक्ष्य जमा करने के बाद विजिलेंस बिलासपुर के पास शिकायत दी थी। सभी साक्ष्यों की जांच के बाद विजिलेंस ने पाया कि अधिकारी अपने पद का गलत इस्तेमाल कर कारोबारी से वस्तुओं की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद विजिलेंस बिलासपुर ने आरोपी श्रम निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जी है। विजिलेंस के डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि उन्हें एक कारोबारी की शिकायत मिली थी कि श्रम निरीक्षक अपने पद की धौंस दिखा कर उनसे कुछ वस्तुओं की मांग कर रहा है। मांग पूरी न करने पर परिणाम भुगतने की बात करता है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन