फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vicious people doing fraud in the name of online shopping, cybercrime police gave this advice

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ऐसे ठगी कर रहे शातिर, साइबर क्राइम पुलिस ने दी ये सलाह

Mon, 05 Oct 2020 04:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Oct 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Vicious people doing fraud in the name of online shopping, cybercrime police gave this advice
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

 लगातार नए तरीकों से लोगों को ठगने में जुटे साइबर अपराधियों ने अब ऑनलाइन शॉपिंग सेल को अपना हथियार बनाया है। बड़ी और नामी साइटों के लोगो का इस्तेमाल कर साइबर ठग फेसबुक पर सेल के ऑफर दिखा रहे हैं। प्रमोशन के जरिये ऐसे ठग लोगों को दिए गए लिंक पर क्लिक करने को कह रहे हैं और फिर उनके कार्ड की जानकारी लेकर पैसे ऐठ रहे हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन शापिंग के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। कहा गया है कि ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले आधिकारिक साइट का ध्यान रखें और पेमेंट करते समय भी अधिक सतर्कता बरतें।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने बताया कि पिछले कुछ समय में कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें ऑनलाइन शॉपिंग सेल का झांसा दिया गया। फेसबुक पर अचानक एक पोस्ट दिखती है। कई साइटों पर बिकने वाले सामान को सामान्य से काफी कम दाम पर बेचने की बात लिखी होती है। 80 से 90 फीसदी कम दाम पर सेल में सामान मिलने के लालच में लोग दिए गए लिंक पर क्लिक कर साइबर अपराधी के झांसे में फंस जाते हैं। जैसे ही वह अपनी डिटेल भरते हैं, उन्हें लगता है कि उन्होंने आर्डर कर दिया लेकिन साइबर अपराधी उनकी जानकारी को हासिल कर उन्हें ही ठगी का शिकार बना लेते हैं। लोगों को आधिकारिक साइट पर ही क्लिक कर खरीदारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed