फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vicious Ask for money by creating fake Facebook account of MLA Kamlesh Kumari

विधायक कमलेश कुमारी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे पैसे

Mon, 04 May 2020 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Vicious Ask for money by creating fake Facebook account of MLA Kamlesh Kumari
विधायक कमलेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर जिले के भोरंज से भाजपा की विधायक कमलेश कुमारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। शातिर ने फेसबुक आईडी पर कई लोगों को मैसेज भेज कर 25 हजार और 20 हजार रुपये तथा 10 हजार विभिन्न राशि की डिमांड की। खास बात तो यह है कि अधिकर फेसबुक पर मैसेज भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ही आए हैं। लोगों को जब फेसबुक मेसेंजर पर इस तरह के मैसेज आने शुरू हुए तो उन्होंने विधायक से संपर्क किया। वहीं विधायक ने कहा कि उन्होंने अपनी फेसबुक पर किसी भी व्यक्ति से पैसों की कोई मांग नहीं की है। मामले की सूचना मिलने के बाद विधायक ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस थाना भोरंज में दी।

विज्ञापन


वहीं भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात है कि जिस सिम से फेसबुक मेसेंजर पर लोगों को मेसेज भेजे गए हैं। तफ्तीश में वह सिम असम की निकली है। भोरंज उपमंडल के अंतर्गत आते कस्बा भरेड़ी के रहने वाले दिनेश भाटिया ने भी इस मामले को लेकर पुलिस थाना में शिकायत दी है। विधायक कमलेश कुमारी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति फेसबुक पर दिए गए अकाउंट नंबर पर पैसे जमा न करवाएं। इधर, भोरंज पुलिस थाना के प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि भोरंज की विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने की शिकायत मिली है। मामले की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed